विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में मीडियाकर्मियों ने फर्जी खबरों पर जताई चिंता

world-press-freedom-day-events-raise-alarm-on-fake-news

इस बीच, मीडियाकर्मियों और विशेषज्ञों ने आगाह किया है और गलत सूचना से लड़ने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने ‘गलत सूचना’ को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।

अदिस अबाबा। इथोपिया में इस हफ्ते चल रहे विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में ‘‘फेक न्यूज’’ और ‘‘गलत सूचना’’ पर जोर शोर से चर्चा चल रही है। देश में सुधारों के तहत दर्जनों पत्रकारों की जेल से रिहाई के बाद प्रेस स्वतंत्रता पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दुनिया के विभिन्न देश शुक्रवार को प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, मीडियाकर्मियों और विशेषज्ञों ने आगाह किया है और गलत सूचना से लड़ने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने ‘गलत सूचना’ को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। 

इसे भी पढ़ें: दुनिया भर में सरकारें नए-नए कानून बनाकर प्रेस स्वतंत्रता पर कस रही है शिकंजा: IPI

इस साल का मुख्य विषय प्रेस और लोकतंत्र के बीच संबंध है। दुनिया भर में 100 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सोमालिया चुनाव आयोग से जुड़े हुसैन अब्दी एडम ने कहा कि मेरे देश, सोमालिया, में गलत सूचना इतने धड़ल्ले से फैलाई जाती है कि कुछ उम्मीदवारों को चुनाव से ठीक पहले कथित तौर पर मृत बता दिया जाता है, या उनके बारे में यह बताया जाता है कि उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है ताकि उनके प्रतिद्वंद्वी के जीतने की संभावना बढ़ जाए। पूर्वी अफ्रीकी देश इथोपिया के सुधारवादी प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव बिलेन सेयोम ने कहा कि इथोपिया नफरत भरे बयान और गलत सूचना से निपटने के लिए एक कानून का मसौदा तैयार कर रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़