इटली में सबसे कम उम्र की मरीज ने दिया कोरोना वायरस को मात

itly

इटली में सबसे कम उम्र की कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज स्वस्थ हुई।मीडिया के मुताबिक दोनों को 18 मार्च को बारी शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उल्लेखनीय है कि इटली ने कोरोना वायरस संक्रमण से 17,669 लोगों के मरने की आधिकारिक रूप से पुष्टि की है।

रोम। इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित दो महीने की बच्ची इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गयी है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इस नवजात को देश में सबसे कम उम्र की कोविड-19 मरीज माना जा रहा था। मीडिया में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक बच्ची को अब बुखार नहीं है और उसे तथा उसकी मां दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे गई है। संक्रमण के कारण बच्ची की मां निमोनिया से जूझ रही थी लेकिन अब वह भी स्वस्थ हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: स्पेन में लगातार दूसरे दिन मृतकों की संख्या बढ़ी, 757 लोगों की मौत

मीडिया के मुताबिक दोनों को 18 मार्च को बारी शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उल्लेखनीय है कि इटली ने कोरोना वायरस संक्रमण से 17,669 लोगों के मरने की आधिकारिक रूप से पुष्टि की है। अब सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाए रखने संबंधी नियमों में कैसे ढील दी जाए, जिसने वायरस संक्रमण से रोज होने वाली मौतों को कम करने में मदद की है। पिछले महीने में किसी एक दिन देश में 969 लोगों की मौत हुई थी।

इसे भी देखें- जमातियों की शर्मनाक हरकतें जारी, Lockdown हटने की संभावना बहुत कम 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़