साप्ताहिक अंक ज्योतिष राशिफल 19-25 जुलाई, इन मूलांक वालों के लिए शुभ रहेगा यह सप्ताह

numerology

कई लोग भविष्य जानने के लिए जन्म कुंडली बनवाते हैं तो कुछ लोग अपना हाथ दिखवाते हैं। अंक ज्योतिष भी भविष्य जानने का एक अच्छा तरीका है। अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी जन्म तिथि के अनुसार अपना भविष्य जान सकते हैं।

हर व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। कई लोग भविष्य जानने के लिए जन्म कुंडली बनवाते हैं तो कुछ लोग अपना हाथ दिखवाते हैं। अंक ज्योतिष भी भविष्य जानने का एक अच्छा तरीका है। अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी जन्म तिथि के अनुसार अपना भविष्य जान सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको इस सप्ताह यानी 19 से 25 जुलाई तक का अंक ज्योतिष राशिफल बताने जा रहे हैं -  

मूलांक 1

मूलांक 1 वालों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हफ्ते के आखिरी दो दिन आपके लिए बहुत खुशनुमां रहने वाले हैं। आपका अपने परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। अगर आप पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे तो अब आपकी सेहत में सुधार होगा। 

मूलांक 2 

मूलांक 2 वालों को इस हफ्ते मिले-जुले परिणाम हासिल मिलने वाले हैं। इस हफ्ते आप अपनी रचनात्मकता से नई योजनाओं को पूरा करेंगे। हालाँकि, इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपका अपने जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है।  

मूलांक 3 

मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। इस हफ्ते आप अपनी विचारशीलता से नई परियोजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में पद्दोनत्ति मिलेगी। लेकिन इससे आपकी जिम्मेदारियाँ भी बढ़ेंगी। काम के सिलसिले में आपको यात्रा करने का मौका भी मिलेगा। लेकिन इससे आपके दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।    

मूलांक 4 

मूलांक 4 वालों को इस सप्ताह शुभ समचार प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते आप अपने भाई-बहन की मदद करने में सफल होंगे जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। इस हफ्ते आपकी कोई बड़ी परियोजना पूरी होगी जिससे आपके निजी संबंधों में ही मधुरता आएगी। विद्यार्थी जातकों के लिए भी यह सप्ताह शुभ रहेगा। इस हफ्ते आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी जातकों को भी इस सप्ताह कारोबार में मुनाफा मिलेगा। 

मूलांक 5 

मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह मानसिक तनाव से भरा हो सकता है। इस हफ्ते आपको भावनात्मक आवेश में आकर निर्णय लेने से बचना चाहिए। इस हफ्ते आपको दिल की बजाय दिमाग से काम लेना चाहिए। इस हफ्ते आपको नस-नाड़ी से संबंधित समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

मूलांक 6 

मूलांक 6 वालों को इस सप्ताह अपने गुस्से के कारण हानि हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने क्रोध के कारण आपसी संबंधों में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपका अपने किसी मित्र के साथ मनमुटाव हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मानसिक शांति के लिए योग और प्राणायाम का सहारा ले सकते हैं। 

मूलांक 7

इस हफ्ते मूलांक 7 के लिए मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस हफ्ते आपका मन कुछ विचलित रहेगा। इसके परिणामस्वरूप आपको कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि, 21 जुलाई के बाद समय अनुकूल होता चला जाएगा और आपको घरवालों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी जातकों को इस हफ्ते कारोबार में मुनाफा हो सकता है। प्राणायाम और योग से मन को केंद्रित करने में मदद मिलेगी। 

मूलांक 8 

मूलांक 8 वालों को इस सप्ताह शुभ परिणाम हासिल होंगे। इस दौरान आप प्रसन्न रहेंगे और सगे-संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको परीवार के सदस्यों का सहयोग हासिल होगा जिससे आप अपनी समस्याओ का समाधान निकालने में सफल होंगे। कंप्यूटर और प्रबंधन से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी।  

मूलांक 9

इस सप्ताह मूलांक 9 वालों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। इस हफ्ते आप नए लोगों के संपर्क में आएँगे। इस हफ्ते आपके लिए आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सप्ताह के अंत में आपको लाभ मिलेगा जिससे आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपको पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़