Nautapa 2026 Tips: नौतपा में पिता के चरण छूने से सूर्य देव देंगे वरदान, Success चूमेगी कदम, बदल जाएगी किस्मत!

नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही है, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को पिता का कारक माना गया है, इसलिए इन दिनों में पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और करियर की बाधाएं दूर होती हैं।
नौतपा की शुरुआत कल यानी 25 से हो रही है और इसका समापन 2 जून को होगा। हिंदू धर्म में नौतपा का विशेष महत्व माना जाता है। नौतपा के दौरान सूर्य की तपिश चरम पर होती है। धार्मिक दृष्टि, पारिवारिक संस्कृति और साइंस के नजरिए से भी नौतपा का विशेष महत्व माना जाता है। इन दिनों में भयंकर गर्मी देखने को मिलती है और तापमान भी 45 डिग्री से लेकर 55 डिग्री तक तापमाम पहुंच जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नौतपा के दिनों में जप, तप, दान और सेवा का विशेष फल प्राप्त होता है। इस दौरान माता-पिता का सेवा करना भी सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। आइए आपको बताते हैं नौतपा में पिता के पैर छूने से किस्मत कैसे पलट सकती है।
क्यों होता है नौतपा?
ज्योतिष शास्त्र में भी इन 9 दिनों को काफी प्रभावशाली माना गया है। कल यानी 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। अगले 9 दिनों तक भयंकर गर्मी देखने को मिलेगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब से नौतपा की शुरुआत होती है। रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है। इस दौरान सूर्य चंद्रमा के निकट आ जाता है जिससे चंद्रमा की शीलता भी कम हो जाती है। इसी कारण से पृथ्वी पर कड़ी गर्मी, तेज धूप और लू देखने को मिलती है। इस दौरान तापमान भी चरम पर पहुंच जाता है।
पिता की सेवा करने से मिलेगा पुण्य
धार्मिक दृष्टि से नौतपा का विशेष महत्व है। इस दौरान चंद्रमा और सूर्य देव की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। जिन जातकों के कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, इस दौरान मंत्र जप, दान-पुण्य के कार्य और विधिवत रुप से सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को कई शुभ फल प्राप्त होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को पिता के समान माना गया है।
इसलिए पिता की सेवा करना और सम्मान करने से सूर्य देव अधिक प्रसन्न होते हैं। सुबह-सुबह जल्दी उठकर पिता के चरण स्पर्श करना या आशीर्वाद प्राप्त करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास, मान-सम्मान और सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही करियर में चल रही बाधाएं दूर होती है व आपकी सभी मानोकामनाएं पूर्ण होती है।
अन्य न्यूज़














