चुनाव के दिन भगवान की दरबार में पहुंचे येदियुरप्पा और कुमारस्वामी

Yeddyurappa and Kumaraswamy arrive in God''s court on election day
[email protected] । May 12 2018 2:09PM

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों भाजपा के बी. एस. येदियुरप्पा और जद (एस) के एच. डी. कुमारस्वामी ने आज भगवान के दरबार में दर्शन कर चुनाव में सफलता के लिए प्रार्थना की।

बेंगलुरू। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों भाजपा के बी. एस. येदियुरप्पा और जद (एस) के एच. डी. कुमारस्वामी ने आज भगवान के दरबार में दर्शन कर चुनाव में सफलता के लिए प्रार्थना की। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस जहां सत्ता बचाने का प्रयास कर रही है, वहीं भाजपा सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी हुई है। राजनीतिक समर में तीसरा पक्ष पूर्व प्रधानमंत्री एच . डी . देवेगौडा की पार्टी जद (एस) का है जो सिर्फ ‘‘किंग मेकर’’ नहीं बल्कि ‘‘किंग’’ की भूमिका में आने को प्रयासरत है। 

वोट डालने से पहले येदियुरप्पा ने अपने विधानसभा क्षेत्र शिकारीपुर स्थित संकट विमोचन अंजनेया मंदिर में पूजा की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री तथा जद (एस) में नंबर दो नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने बेंगलुरू के विजयनगर स्थित आदि चुनचनागिरि मठ में अपने कुलदेव भैरवेश्वर के दर्शन किये। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और बादामी से उनके खिलाफ चुनावी समर में उतरे भाजपा उम्मीदवार बी. श्रीरामुलु, दोनों ने विशेष ‘गो-पूजा’ की। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़