कवि ह्रदय के साथ आज राह को सूना कर गए अटल

a-poetry-tribute-former-prime-minister-atal-bihari-vajpayee

लेखिका नीलम महेंद्र ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीजी को याद करते हुए कविता लिखी जिसका शीर्षक है- राह को सूना कर गए...

लेखिका नीलम महेंद्र ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीजी को याद करते हुए कविता लिखी जिसका शीर्षक है- राह को सूना कर गए... 

राजनीति की राह जहाँ कुछ सही गलत नहीं होता उस पर नैतिकता की नई राह बनाने वाले अटल

आज उस राह को सूना कर गए।

कवि ह्रदय के साथ राजनीति की नई परिभाषा गढ़ने वाले अटल

देश को पार्टी और खुद से भी पहले रखने वाले अटल

अपने विरोधियों को भी अपनी तारीफ करने के लिए विवश करने वाले अटल

कभी हार नहीं मानने वाले अटल

एक वोट से हारकर भी जीत जाने वाले अटल

बता गए कि मौत जिंदगी से बढ़ी हो ही नहीं सकती

क्योंकि वो जिंदा थे, जिंदा हैं और हमेशा रहेंगे

अपनी कविताओं में

अपने भाषणों में

देश के करोड़ों दिलों में ही नहीं

अपने विरोधियों के भी दिलों में।

- डॉ नीलम महेंद्र 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़