नवरात्र में माँ फिर आईं हैं (कविता)

hindi-poem-on-navratri

कवियत्री ने कविता में बताया कि नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इन नौ दिनों तक मां दुर्गा धरती पर रहती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

नवरात्र में माँ फिर आईं हैं

प्रकृति ने भी धरती सजाई है

शाखों पर नए पत्ते शर्मा रहे हैं

पेड़ों पर नए पुष्प इठला रहे है

खेतों में नई फसलें लहलहा रही हैं

चिड़ियाँ चहक रही हैं कोयल गा रही है

सम्पूर्ण सृष्टि स्वागत गान गा रही है

हे शक्ति की देवी समृद्धि की देवी

यश की देवी आरोग्य की देवी

सुख की देवी जय की देवी

तुम्हारे आशीर्वाद की सदा हम पर कृपा हो

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

- डॉ नीलम महेंद्र

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़