#MeToo: अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ ठोका आपराधिक मानहानि का मुकदमा

-metoo-akbar-booked-for-criminal-defamation-against-priya-ramani
[email protected] । Oct 15 2018 3:32PM

दुनिया भर में यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए ‘‘मी टू’’ अभियान ने हाल में भारत में जोर पकड़ा और एक के बाद एक कई क्षेत्रों से जुड़े लोगों के खिलाफ कथित यौन शोषण के मामले सामने आए हैं।

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने उनके ऊपर यौन दुराचार के आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में आपराधिक मानहानि की निजी शिकायत दायर की।

विदेश राज्य मंत्री ने रमानी पर ‘‘जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से’’ उनकी मानहानि करने का आरोप लगाया और इसके लिए पत्रकार के खिलाफ मानहानि से जुड़ी आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

दुनिया भर में यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए ‘‘मी टू’’ अभियान ने हाल में भारत में जोर पकड़ा और एक के बाद एक कई क्षेत्रों से जुड़े लोगों के खिलाफ कथित यौन शोषण के मामले सामने आए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़