#MeToo: एमजे अकबर स्वदेश लौटे, बोले- बाद में जारी करेंगे बयान

-metoo-mj-akbar-returned-home-say-statement-will-be-issued-later
[email protected] । Oct 14 2018 10:24AM

कई महिला पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि अकबर जब पत्रकार थे तो उन्होंने उनका यौन उत्पीड़न किया। सोशल मीडिया पर मी टू अभियान के तहत सामने आए इन खुलासों के बाद अकबर की तरफ से आरोपों पर बयान का इंतजार किया जा रहा था।

नयी दिल्ली। कई महिला पत्रकारों के यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर रविवार को विदेश दौरे से वापस लौट आए। हवाई अड्डे पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि वह इस बारे में बाद में एक बयान जारी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘बाद में एक बयान जारी किया जाएगा।’’ 

कई महिला पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि अकबर जब पत्रकार थे तो उन्होंने उनका यौन उत्पीड़न किया। सोशल मीडिया पर मी टू अभियान के तहत सामने आए इन खुलासों के बाद अकबर की तरफ से आरोपों पर बयान का इंतजार किया जा रहा था। 

भाजपा ने संकेत दिया था कि स्वदेश लौटने के बाद अकबर द्वारा इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के उपरांत पार्टी उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कोई स्पष्ट रूख अपनाएगी। भाजपा ने इस मुद्दे पर जहां अब तक चुप्पी साध रखी है वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनके खिलाफ लगे आरोप गंभीर हैं और उनका मंत्री पद पर बने रहना तय नहीं है। सूत्रों ने कहा कि इस मामले में अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़