1,000 तीर्थयात्री जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना
1,000 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए आज रवाना हो गया।
जम्मू। 1,000 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए आज रवाना हो गया। घाटी में तनाव की स्थिति को देखते हुए मंगलवार सुबह यात्रा रोक दी गई थी लेकिन उसे शाम में बहाल कर दिया गया। जम्मू के उपायुक्त ने कहा, ''29 गाड़ियों का एक जत्था कुल 1,000 तीर्थयात्री को लेकर भगवती आधार शिविर से पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 731 पुरूष, 219 महिलाएं और 50 साधु हैं।’’
उपायुक्त ने बताया कि यात्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। घाटी में तनाव के कारण पिछले दस दिनों में यात्रा को तीन बार रोका गया। सबसे पहले इसे नौ जुलाई को रोका गया और 11 जुलाई का बहाल किया गया। इसके बाद यात्रा फिर 14 जुलाई को रोकी गई और दो दिन बाद बहाल हुई। कश्मीर घाटी में दस दिन से जारी हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।
अन्य न्यूज़