ओमिक्रोन खतरे के बीच अफ्रीकी देशों से लौटे 10 नागरिक लापता, फोन भी बंद

Omicron
अंकित सिंह । Dec 3 2021 3:38PM

प्रशासन की ओर से उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन उनका मोबाइल बंद आ रहा है। विदेशी नागरिकों के लापता होने के बाद से हड़कंप मच गया है और कई राज्य इसको लेकर सतर्क हो गए हैं।

भारत में भी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 2 मरीज पाए गए हैं। हालांकि ओमिक्रोन का सबसे ज्यादा खतरा फिलहाल अफ्रीकी देशों में पाया जा रहा है। इन सबके बीच खबर यह है कि बेंगलुरु में अफ्रीकी देशों से आए 10 विदेशी नागरिक लापता हो गए हैं। प्रशासन की ओर से उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन उनका मोबाइल बंद आ रहा है। विदेशी नागरिकों के लापता होने के बाद से हड़कंप मच गया है और कई राज्य इसको लेकर सतर्क हो गए हैं। दरअसल, खतरा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि भारत में ओमिक्रोन का जो पहला मामला आया है वह दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक शख्स में पाया गया। ऐसे में विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। 

पुलिस और महानगरपालिका मिलकर लापता नागरिकों की लगातार पता लगा रहे हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि इन यात्रियों की ओर से जो पता एयरपोर्ट पर बताया गया था, वहां वे मौजूद नहीं हैं। इसके अलावा जहां ओमिक्रोन संक्रमित व्यक्ति पाया गया है उस इलाके को फिलहाल प्रशासन में कंटेनमेंट जोन कर दिया है और एक स्टीकर भी चिपका दिया है। आसपास रहने वाले लोगों की फिलहाल जांच की जा रही है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि अफ्रीकी देशों से 57 यात्री आए हैं जिनमें से 10 का कोई पता नहीं चल पा रहा है।

ओमीक्रोन के 2 मामले आए सामने

कोरोना के नए वेरिएंट के 2 मामले कर्नाटक में सामने आए हैं। जिनमें से एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति है। हालांकि, बेंगलुरु के रहने वाले व्यक्ति ने विदेश यात्रा नहीं की थी। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने बताया कि दक्षिणी अफ्रीकी नागरिक अपना कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद देश से चला गया। जबकि स्थानीय नागरिक के संपर्क में आए 5 लोगों का टेस्ट किया गया। जो पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उनके नमूनों को जीनोमिक सीक्वेंसिग के लिए भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिन लोगों में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है, उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़