भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल हुए गोवा के 10 कांग्रेसी विधायक

10-congress-mlas-formally-joined-bjp
अंकित सिंह । Jul 11 2019 9:04PM

बुधवार को नाराज विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर से मिल कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर संसद के बाहर आज प्रदर्शन किया।

कर्नाटक में राजनीतिक संकट खत्म होने से पहले कांग्रेस को एक और करारा झटका देते हुए गोवा में पार्टी के 10 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। 10 कांग्रेसी विधायक दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में गोवा में 10 कांग्रेस विधायकों का समूह सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गया।

बुधवार को नाराज विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर से मिल कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर संसद के बाहर आज प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा लोकतंत्री की हत्या कर रही है। विधायकों का भाजपा अध्यक्ष अमित साह से भी मिलने का कार्यक्रम है। 


गोवा में सहयोगी दलों के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं : सावंत

गोवा में कांग्रेस के 10 विधायकों के भाजपा में शामिल होने से भगवा दल के सहयोगी दलों के भाग्य पर सवाल खड़ा हो गया है, वहीं राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि अभी तक उनके बारे में निर्णय नहीं किया गया है।दो तिहाई विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा का संख्याबल बढ़कर 27 हो गया है। इसके बाद सावंत सरकार को अब किसी सहयोगी के समर्थन की जरुरत नहीं है।सावंत 10 विधायकों के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। सावंत ने दिल्ली से फोन पर  कहा, ‘‘हमने अभी तक गठबंधन सहयोगियों पर कोई निर्णय नहीं किया है। हम गोवा लौटने के बाद कोई निर्णय करेंगे।’’ ऐसा माना जाता है कि सावंत और शाह ने कैबिनेट में फेरबदल पर चर्चा की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़