ओडिशा में कोविड-19 के 10,273 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

covid-19

ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 10,273 नए मामले आए जो एक दिन पहले के मुकाबले 214 अधिक है। इसी के साथ राज्य में अबतक संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 11,11,879 हो गई है। यह जानकारी यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गई।

भुवनेश्वर। ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 10,273 नए मामले आए जो एक दिन पहले के मुकाबले 214 अधिक है। इसी के साथ राज्य में अबतक संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 11,11,879 हो गई है। यह जानकारी यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गई। बुलेटिन के मुताबिक, गत 24 घंटे के दौरान चार मरीजों की संक्रमण से मौत हुई जो दो महीने में किसी एक दिन में हुई मौतों की संख्या के मामले में सबसे अधिक है। राज्य में इसके साथ ही महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 8,476 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: राज्य चुनाव आयोग बंगाल निकाय चुनाव टालने की संभावनाएं तलाशने: उच्च न्यायालय

बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को संक्रमण दर बृहस्पतिवार के 12.41 प्रतिशत के मुकाबले 13.57 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों में कम से कम 1,065 संक्रमित बच्चे हैं। कुल नए मरीजों में करीब एक तिहाई यानी 3,496 मरीज खुर्दा जिले के हैं। इसके अलावा सुंदरगढ़ में 1,049, कटक में 844, संबलपुर में 529 और बालासोर में 457 नए मामले आए। ओडिशा में इस समय 53,171 उपचाराधीन मरीज हैं जिनमें से 17,354 मरीज खुर्दा जिले के हैं। खुर्दा जिले के साथ-साथ सुंदरगढ़, संबलपुर और कटक जिलों को रेड जोन में शामिल किया गया है। बुलेटिन के मुताबिक, करीब 2,500 उपरचाराधीन मरीजों वाले जिलों को रेड जोन में शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के मामले बढ़ रहे, लेकिन मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर और मृत्यु दर कम: केजरीवाल

वहीं, एक हजार उपचाराधीन मरीजों वाले जिलों को येलो जोन में रखा गया है जिनमें पुरी, बालासोर और मयूरभंज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान जान गंवाने वाले चार मरीजों में एक-एक कटक, भद्रक, सुंदरगढ़ और जगतसिंहपुर जिले के थे। इससे पहले पिछले साल आठ नवंबर को एक दिन में चार या इससे अधिक मौतें कोविड-19 से हुई थीं। बुलेटिन के मुताबिक, गत 24 घंटे के दौरान 1,447 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर अबतक 10,50,179 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़