नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 105 नये मामले, 79 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

corona virus

पिछले 24 घंटे में 79 मरीजों को सफल उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। जिससे जिले में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़ कर 6144 हो गयी है। जनपद में 813 लोगों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस संक्रमण के कारण जनपद में 43 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 105 नये मामले सामने के आने के बाद संक्रमितों की संख्या सात हजार पर पहुंच गयी है। पिछले 24 घंटे में 79 मरीजों को सफल उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। जिले में इस संक्रमण से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि शनिवार सुबह तक कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए।

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्र देव सिंह ने किया UP की नई टीम का ऐलान, विधायक पंकज सिंह समेत 16 को बनाया गया उपाध्यक्ष

उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 7,000 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 79 मरीजों को सफल उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जिससे जिले में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़ कर 6144 हो गयी है। कश्यप ने बताया कि जनपद में 813 लोगों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस संक्रमण के कारण जनपद में 43 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़