अमरनाथ के लिए जम्मू से 113 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना

[email protected] । Aug 5 2016 3:23PM

दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ के दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज 113 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।

जम्मू। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ के दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज 113 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों में 102 पुरूष और 11 महिला शामिल हैं। यह काफिला चार वाहनों में सवार होकर आज दोपहर में जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर में स्थित आधार शिविरों- पहलगाम और बालताल के लिए रवाना हुया।

गुरुवार को 501 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ के दर्शन किये। इस साल एक जुलाई को शुरू हुये वार्षिक तीर्थयात्रा में 2,16,801 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ के दर्शन किये हैं।यह यात्रा 18 अगस्त को उस समय समाप्त हो जाएगा जब पवित्र छड़ी गुफा मंदिर में पहुंच जाएगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़