खराब मौसम के कारण उत्तराखंड में फंसे 115 कैलाश-मानसरोवर यात्री: सुषमा स्वराज
[email protected] । Jul 24 2018 8:25AM
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज रात कहा कि खराब मौसम के कारण उत्तराखंड में 115 कैलाश - मानसरोवर यात्री फंस गये हैं।
नयी दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज रात कहा कि खराब मौसम के कारण उत्तराखंड में 115 कैलाश - मानसरोवर यात्री फंस गये हैं। सुषमा स्वराज ने कहा कि खराब मौसम के कारण उत्तराखंड के गुंजी में 115 तीर्थयात्री फंस गये हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आईटीबीपी (भारत - तिब्बत सीमा पुलिस) और कुमाऊं विकास मंडल उनकी देखभाल कर रहे हैं। जैसे ही मौसम की स्थिति में सुधार होगा उन्हें विमान से पिथौरागढ़ ले जाया जाएगा।’’
इस महीने की शुरुआत में सैकड़ों भारतीय तीर्थयात्री नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में उस समय फंस गये थे जब वे तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा से वापस लौट रहे थे। सघन बचाव अभियान के बाद उन्हें विमान से सुरक्षित निकाला गया था।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़