झारखंड में कोरोना वायरस से 12 और मौतें, 1137 नये संक्रमित

झारखंड में कोरोना

स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार देर रात्रि जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। राज्य के 35,813 संक्रमितों में से 24,138 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 11,286 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

रांची। झारखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 12 मरीजों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 389 तक पहुंच गयी है जबकि इस अवधि में संक्रमण के 1137 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 35,813 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार देर रात्रि जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। राज्य के 35,813 संक्रमितों में से 24,138 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 11,286 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 19,967 नमूनों की जांच हुई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़