अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4,742 हुई

Andaman and Nicobar

अधिकारी ने बताया कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में अब तक 4,611 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 70 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,742 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमण से अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4,723 हुई

उन्होंने बताया कि नए मरीजों में से पांच की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान हुई जबकि आठ अन्य मरीजों ने हाल में यात्रा की थी। अधिकारी ने बताया कि यहां अब तक 4,611 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 70 मरीजों का इलाज चल रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़