त्रिपुरा में कोरोना के 135 नए मामले, दो और मरीजों की मौतें

corona cases in Tripura

रविवार को जीबी पंत अस्पताल से 186 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा में वर्तमान में 1,273 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 29,211 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं और 23 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

अगरतला। त्रिपुरा में सोमवार को कम से कम 135 और लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 30,852 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो और मरीजों की संक्रमण के कारण मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 345 हो गई। अधिकारी ने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिला में सबसे अधिक 180 मौतें हुई हैं। 

इसे भी पढ़ें: केरल में कोरोना के 4,138 नए, 7,108 लोग बीमारी से ठीक हुए

रविवार को जीबी पंत अस्पताल से 186 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा में वर्तमान में 1,273 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 29,211 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं और 23 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में कोविड-19 के लिए 4.61 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़