गुजरात में कोविड-19 के 1,364 नए मामले, 12 और मरीजों की मौत

Gujarat

राज्य में 16,007 मरीजों का उपचार चल रहा है। अहमदाबाद में संक्रमण के 171 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 34,408 हो गयी। शहर में चार और मरीजों की मौत हो जाने से यहां पर मृतकों की संख्या 1788 हो गयी।

अहमदाबाद। गुजरात में कोविड-19 के 1379 नए मामले आने के साथ संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को 1,19,088 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 14 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 3,273 हो चुकी है। विभिन्न अस्पतालों से 1,652 लोगों को छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अब तक 99,808 लोग इस महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में कोरोना के 1,364 नए मामले, 12 रोगियों की मौत

विभाग के अनुसार सूरत में 280 नए मामले सामने आए। अहमदाबाद में 171, राजकोट में 145, जामनगर में 129 और वडोदरा में 127 मामले सामने आए। राज्य में 16,007 मरीजों का उपचार चल रहा है। अहमदाबाद में संक्रमण के 171 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 34,408 हो गयी। शहर में चार और मरीजों की मौत हो जाने से यहां पर मृतकों की संख्या 1788 हो गयी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़