झारखंड में कोरोना के 1,365 नये मरीज, 15 की मौत

झारखंड में कोरोना

स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार देर रात्रि जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। राज्य के 34,676 संक्रमितों में से 23,119 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 11,180 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

रांची। झारखंड में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 15 मरीजों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 377 तक पहुंच गयी है जबकि इसी अवधि में संक्रमण के 1,365 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34,676 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार देर रात्रि जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। राज्य के 34,676 संक्रमितों में से 23,119 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 11,180 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 25123 नमूनों की जांच हुई जिनमें 1365 संक्रमित पाये गये।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़