कर्नाटक के 14 विधायक मुंबई से पुणे ले जाये गये, गुपचुप तरीके से जा सकते हैं गोवा

14-karnataka-mlas-were-taken-from-mumbai-to-pune
[email protected] । Jul 9 2019 10:20AM

महाराष्ट्र के भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने कहा था कि ये 14 विधायक मुम्बई के लक्जरी होटल से चले गये जहां उन्हें सोमवार को शाम पांच बजे तक ठहराया गया था। उनके गोवा के एक रिसोर्ट में ठहरने की संभावना है।

पणजी। सोमवार की शाम को मुम्बई से गोवा के लिए रवाना हुए कर्नाटक के सत्तारूढ़ कांग्रेस-जदएस गठबंधन के 14 विधायकों को पुणे ले जाया गया और ऐसी संभावना है कि मंगलवार को विशेष विमान से वे तटीय राज्य पहुंचेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के दस, जदएस के दो विधायकों और दो निर्दलीय विधायकों को मुम्बई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहित भरतिया के साथ सड़क मार्ग से गोवा जाना था। लेकिन उन्हें महाराष्ट्र के पुणे ले जाया गया जहां से उनके गोवा के लिए उड़ान लेने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: तो क्या कर्नाटक में विधायकों की खरीद-फरोख्त को बढ़ावा दे रहे राज्यपाल?

महाराष्ट्र के भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने कहा था कि ये 14 विधायक मुम्बई के लक्जरी होटल से चले गये जहां उन्हें सोमवार को शाम पांच बजे तक ठहराया गया था। उनके गोवा के एक रिसोर्ट में ठहरने की संभावना है। गोवा के एक भाजपा नेता ने अपनी पहचान नहीं उजागर करने की शर्त पर कहा, ‘‘वे मंगलवार को विशेष विमान से गोवा आ सकते हैं। एक पांचसितारा होटल में उनके ठहरने का प्रबंधन किया गया है।’’ कर्नाटक की सालभर पुरानी कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार इन विधायकों के इस्तीफे की वजह से गिरने की कगार पर पहुंच गयी है।

इसे भी पढ़ें: दिनभर चला कर्नाटक का सियासी नाटक, Cong-JDS सरकार पर संकट बरकरार

कर्नाटक विधानसभा में एक नामित विधायक समेत 225 सदस्य हैं। सदन में इसकी आधी सदस्य संख्या 113 होती है। इन इस्तीफों से पहले विधानसभा में कांग्रेस के 78, जदएस के 37 और भाजपा के 105 विधायक थे। कांग्रेस-जदएस गठबंधन को विधानसभा में 119 विधायकों का समर्थन प्राप्त था। 

इसे भी देखें-

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़