महाराष्ट्र में कोरोना के 14,361 नए मामले, 331 लोगों की मौत

वायरस की वजह से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 23,775 तक पहुंच गयी। राज्य में एक दिन में 331 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अभी 1,80,718 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इस बीच स्वस्थ होने के बाद 11,607 लोगों को छुट्टी दे दी गई।
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,361 नए मामले सामने आए और इसके साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,47,995 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वायरस की वजह से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 23,775 तक पहुंच गयी। राज्य में एक दिन में 331 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अभी 1,80,718 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इस बीच स्वस्थ होने के बाद 11,607 लोगों को छुट्टी दे दी गई।
स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 5,43,170 हो गई है। राज्य की राजधानी मुंबई में दिन में संक्रमण के 1,217 नए मामले सामने आए और 30 मरीजों की मौत हो गयी। शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,42,108 तक पहुंच गई वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,565 हो गया। उन्होंने कहा कि मुंबई में अभी 19,407 लोग वायरस से संक्रमित हैं। पुणे शहर में शुक्रवार को 1,795 नए मामले सामने आए और 22 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अब तक 39,32,522 परीक्षण किए गए हैं।आज महाराष्ट्र में 14,361 नए #COVID19 मामले और 331 मौतें दर्ज की गई। मामलों की कुल संख्या 7,47,995 है, जिसमें 1,80,718 सक्रिय मामले, 5,43,170 रिकवरी और 23,775 मौतें शामिल हैं : राज्य स्वास्थ्य विभाग pic.twitter.com/4CLq6YEz1v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2020
