आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 17,354 नए मामले आए, 64 मरीजों की मौत

covid-19

आंध्र प्रदेश में गत 24 घंटे में कोविड-19 के 17,354 नए मामले आए जो एक दिन में सर्वाधिक है। राज्य सरकार ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,01,690 हो गई है।

अमरावती (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश में गत 24 घंटे में कोविड-19 के 17,354 नए मामले आए जो एक दिन में सर्वाधिक है। राज्य सरकार ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,01,690 हो गई है। सरकार के मुताबिक गत 24 घंटे में 64 और मरीजों की मौत से अबतक प्रदेश में कुल 7,992 मरीजों की जान जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के तीन शहरों में बढ़ा कोरोना मरीजों के ठीक होने वालों की संख्या

राज्य के प्रधान सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल ने बताया कि टीके की कमी के कारण एक मई से आंध्र प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य को इस आयुवर्ग के दो करोड़ लोगों का टीकाकरण करने के लिए चार करोड़ खुराक की जरूरत है। एक आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 1,22,980 उपचाराधीन मरीज हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़