जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 182 नए मामले, आंकड़ा 3324 पहुंचा

corona cases

अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में 2,202 मरीजों का अभी उपचार चल रहा है। इनमें से 1,573 कश्मीर में और 629 जम्मू में हैं। कुल 1,086 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अभी तक कोविड-19 से 36 लोगों की मौत हुई है।

श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 182 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल आंकड़ा 3,324 पहुंच गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। नये मामलों में से 74 जम्मू से और 108 मामले कश्मीर में सामने आये। अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के 182 नये मामले सामने आये।’’ उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कुल मामले बढ़कर 3,324 हो गए हैं, जिनमें से 2,515 कश्मीर घाटी के जबकि 809 मामले जम्मू के हैं। अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में 2,202 मरीजों का अभी उपचार चल रहा है। इनमें से 1,573 कश्मीर में और 629 जम्मू में हैं। कुल 1,086 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अभी तक कोविड-19 से 36 लोगों की मौत हुई है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़