झारखंड में कोरोना वायरस के 185 नये मामले सामने आये, दो की मौत

Jharkhand

झारखंड में 1,03,624 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2594 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 939 लोगों की मौत हो चुकी है।

रांची। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 939 हो गयी, वहीं संक्रमण के 185 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,157 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटो में दो मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हो गयी।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के स्‍थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

झारखंड में 1,03,624 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2594 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 939 लोगों की मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़