असम में कोविड-19 के 1,862 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 40,269 पहुंच गई

assam

असम में फिलहाल 9,811 मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमण से 1,277 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 30,357 हो गई।

गुवाहाटी। असम में कोविड-19 के 1,862 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 40,269 पहुंच गई। राज्य में नौ दिन का एक बच्चा भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। इसके अलावा कोविड-19 संक्रमण की वजह चार और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 98 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: असम और बिहार में बाढ़ से स्थिति गंभीर, 37 लाख लोग हुए हैं प्रभावित

सरमा ने बताया कि राज्य में फिलहाल 9,811 मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमण से 1,277 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 30,357 हो गई। उन्होंने ट्वीट किया, “पिछले 24 घंटों में 38,324 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 1,862 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित होने की दर 4.85 प्रतिशत है।” असम में अब तक कोविड-19 के कुल 40,269 मामले सामने आए हैं जिनमें से 14,974 मामले राजधानी गुवाहाटी में पाए गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़