2.46 लाख श्रद्धालुओं ने किये हिम शिवलिंग के दर्शन, 667 यात्री जम्मू से रवाना

2.46 lakh pilgrims pay obeisance at Amarnath
[email protected] । Jul 26 2018 2:48PM

जम्मू कश्मीर के दक्षिणी हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा के हिम शिवलिंग के दर्शनों का तक 2.46 लाख श्रद्धालु लाभ उठा चुके हैं।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के दक्षिणी हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा के हिम शिवलिंग के दर्शनों का तक 2.46 लाख श्रद्धालु लाभ उठा चुके हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से 667 श्रद्धालुओं का छोटा जत्था रवाना हुआ। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के 28 वें दिन 4,502 श्रद्धालुओं ने गुफा में स्थित हिम शिवलिंग के दर्शन किये। कल रात तक 2,46,667 श्रद्धालु अमरनाथ गुफा के शिवलिंग के दर्शन कर चुके थे।

प्रवक्ता ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच 19 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से 667 श्रद्धालुओं का छोटा जत्था रवाना हुआ। 60 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा अनंतनाग जिले में पहलगाम और गांदेरबल जिले में बालटाल के रास्तों से संचालित हो रही है। यह यात्रा 26 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़