झारखंड में 21 कोरोना संक्रमित मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 103 हुई

Jharkhand

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस बात की पुष्टि की है। राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान :रिम्सः के निदेशक डा. डी के सिंह ने आज बताया कि आज भी रांची के हिंद पीढ़ी समेत विभिन्न इलाकों से कुल 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी तथा अन्य इलाकों में आज कोरोना संक्रमित 20 तथा जामताड़ा जिले में एक और मरीज मिलने के साथ ही सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल 103 पहुंच गयी। संक्रमित पाये गये राज्य के मरीजों में से अबतक तीन की मौत हो चुकी है जबकि राज्य में कुल 17 संक्रमित अब तक स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 21 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 103 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस बात की पुष्टि की है। राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान :रिम्सः के निदेशक डा. डी के सिंह ने आज बताया कि आज भी रांची के हिंद पीढ़ी समेत विभिन्न इलाकों से कुल 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से अधिकतर तबलीगी जमात के निजामुद्दीन से लौटे लोगों के माध्यम से ही संक्रमित हुये हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़