नेपाल में देर रात खाई में गिरी बस, कम से कम 22 लोगों की मौत; 16 अन्य घायल

22 killed in bus accident in Nepal22 killed in bus accident in Nepal

नेपाल में बस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गई है।बस में सवार यात्रियों में से ज्यादातर लोग दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों से अपने घर लौट रहे थे। सुरखेत से नेपाली सेना का हेलीकॉप्टर राहत कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है।मुगु काठमांडू से 650 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित रारा झील के लिए प्रसिद्ध है।

काठमांडू। नेपाल के मुगु जिले में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि 16 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि नेपालगंज से मुगु जिले के मुख्यालय गमगाधी की ओर आ रही बस पिना झयारी नदी में गिर गयी। दुर्घटना छायानाथ रारा नगर निगम क्षेत्र में हुई।

इसे भी पढ़ें: गांजे को वैध कराने की उठ रही है मांग! जानिए क्या है पूरा मामला

बस में सवार यात्रियों में से ज्यादातर लोग दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों से अपने घर लौट रहे थे। सुरखेत से नेपाली सेना का हेलीकॉप्टर राहत कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है। मुगु काठमांडू से 650 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित रारा झील के लिए प्रसिद्ध है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़