विधानसभा सत्र से दो दिन पहले पंजाब में 23 मंत्री और विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित

MLA

पंजाब में अब तक 23 विधायक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव घोषित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई बैठक के दौरान यह जानकारी दी।

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य में 28 अगस्त को विधानसभा सत्र शुरू होने से दो दिन पहले 23 मंत्री और विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई बैठक के दौरान यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में कोरोना के 1516 नए मामले मिले, 43 मरीजों की मौत

मुख्यमंत्री ने हालात के मद्देनजर जेईई और नीट की परीक्षाएं आयोजित नहीं कराने पर जोर दिया। सिंह ने हालांकि यह नहीं बताया कि पंजाब के कितने मंत्री और विधायक अब तक ठीक हो चुके हैं। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू होने में अब दो दिन बाकी हैं। 23 मंत्री और विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। अगर विधायकों और मंत्रियों की यह हालत है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि जमीनी हालात कितने गंभीर होंगे। परीक्षाएं कराने के लिये माहौल अनुकूल नहीं है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़