मणिपुर में संदिग्ध आतंकी हमले में असम राइफल्स के तीन जवान शहीद, 6 जख्मी

Security Forces

सूत्रों ने बताया कि घायलों को मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक सैन्य अस्पताल में भेज दिया गया है। किसी भी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इम्फाल। मणिपुर के चंदेल जिले में संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में असम राइफल्स के तीन जवान शहीद हो गए और छह अन्य घायल हो गए। सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6.30 बजे भारत-म्यामां सीमा के पास चंदेल में खोंगताल इलाके में असम राइफल्स जवानों की गश्त के दौरान अराजक तत्त्वों ने आईईडी विस्फोट किया और जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। तीन मृत जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) अस्पताल, इंफाल भेजा गया है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, IED समेत गोला बारूद बरामद 

सूत्रों ने बताया कि घायलों को मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक सैन्य अस्पताल में भेज दिया गया है। किसी भी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालाँकि, सुरक्षा बलों को हमले में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का संदेह है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़