पश्चिम बंगाल में कोरोना के 3181 नये मामले, 56 मरीजों की मौत

West Bengal

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2955 मरीज ठीक हो गए। राज्य में ठीक होने की दर 87.61 प्रतिशत है। वर्तमान में 25,544 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में शुक्रवार से 43,285 नमूनों की जांच की गयी।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोविड-19 के 3181 नये मामले आए तथा 56 और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया है कि संक्रमण के नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 2,44,240 हो गयी है। संक्रमण से अब तक 4721 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2955 मरीज ठीक हो गए। राज्य में ठीक होने की दर 87.61 प्रतिशत है। वर्तमान में 25,544 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में शुक्रवार से 43,285 नमूनों की जांच की गयी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़