पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में 33,997 लोग गिरफ्तार

west bengal lockdown

मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में बंद का उल्लंघन करने के मामले में विभिन्न प्रावधानों के तहत 33,997 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोन वायरस महामारी के मद्देनजर लागू बंद का उल्लंघन करने के मामले में करीब 34,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में बंद का उल्लंघन करने के मामले में विभिन्न प्रावधानों के तहत 33,997 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 पर MHA ने कहा- अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद और चेन्नई में स्थिति खास तौर पर गंभीर

सिन्हा ने कहा कि यह दर्शाता है कि बंद के संबंध में कड़ाई से निगरानी रखी जा रही है। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को रात आठ बजकर 30 मिनट तक कोलकाता में कुल 859 लोगों को बंद का उल्लंघन करने, मास्क नहीं पहनने और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़