दिल्ली में कोरोना के 3,428 नए मामले, मौत की संख्या 5,946 तक पहुंची

Delhi

दिल्ली में अब तक कुल 2,95,699 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। उन्हें या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे शहर से जा चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के 3,428 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3.24 लाख से अधिक हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के कारण 22 लोगों की मौत हो गयी जिससे यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 5,946 हो गयी है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के 3,428 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3.24 लाख से अधिक हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में स्थानीय कारणों से 95 प्रतिशत वायु प्रदूषण, AAP सरकार जिम्मेदार: आदेश गुप्ता

पिछले चार दिनों में नए मामलों की संख्या लगातार 3,000 से अधिक रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार शहर में फिलहाल 22,814 मरीज इलाजरत हैं। दिल्ली में अब तक कुल 2,95,699 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। उन्हें या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे शहर से जा चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़