स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CISF के चार कर्मियों को शौर्य चक्र से किया गया सम्मानित

CISF

अधिकारियों के अनुसार, यह सम्मान पाने वालों में उप निरीक्षक महावीर प्रसाद गोदारा, हेड कांस्टेबल एरन्ना नायक और कांस्टेबल महेंद्र कुमार पासवान और सतीश प्रसाद कुशवाहा शामिल हैं।

नयी दिल्ली। दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स और मुंबई के ओएनजीसी अग्निकांड में लोगों को बचाने के दौरान अपनी जान की बाजी लगाने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के चार कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। यह पदक सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च वीरता पदक है। 

इसे भी पढ़ें: 74वां स्वतंत्रता दिवस: दिल्ली पुलिस के 35 कर्मी पुलिस पदकों से सम्मानित, 4 महिलाकर्मी भी शामिल 

अधिकारियों के अनुसार, यह सम्मान पाने वालों में उप निरीक्षक महावीर प्रसाद गोदारा, हेड कांस्टेबल एरन्ना नायक और कांस्टेबल महेंद्र कुमार पासवान और सतीश प्रसाद कुशवाहा शामिल हैं। गोदारा ने पिछले साल छह मार्च को सर्वोच्च बलिदान दिया था, जब वह दिल्ली में सीजीओ कॉम्प्लेक्स के पं. दीन दयाल अंत्योदय भवन में स्थित सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की पांचवीं मंजिल पर स्थित कार्यालय में आग लगने के बाद वहां से लोगों को निकाल रहे थे और बचे हुए लोगों की तलाश कर रहे थे। पिछले साल तीन सितंबर को मुंबई में ओएनजीसी के उरण संयंत्र में भीषण आग लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ के अग्निशमन दल के तीन कर्मी गैस रिसाव के स्रोत का पता लगाने गए थे, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़