हरियाणा में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत, 780 नए मामले

Haryana

स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन में बताया कि कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गुड़गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई। राज्य में 6,420 मरीजों का इलाज चल रहा है और 22,953 इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। राज्य में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर शुक्रवार को 77.14 फीसदी थी।

चंडीगढ़। हरियाणा में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या शुक्रवार को 382 हो गई। वहीं इसके 780 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 29,755 है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन में बताया कि कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गुड़गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई। राज्य के सोनीपत, हिसार और नूहं में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में कोरोना संक्रमण से छह और लोगों की मौत, नए 789 मामले

फरीदाबाद में 203, गुड़गांव में 127, सोनीपत में 65, रेवाड़ी में 59, अम्बाला में 55, पानीपत में 35, करनाल में 30 और कुरुक्षेत्र में 25 मामले सामने आए हैं। राज्य में 6,420 मरीजों का इलाज चल रहा है और 22,953 इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। राज्य में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर शुक्रवार को 77.14 फीसदी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़