कोविड-19 की दूसरी लहर में 420 डॉक्टरों की हुई मौत, IMA ने दी जानकारी

420 doctors have died in Covid-19 second wave, says IMA
निधि अविनाश । May 22 2021 10:28AM

इस वक्त भारत में कोरोना के 2,57,299 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,62,89,290 हुई। 4,194 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,95,525 हो गई है।

देश में कोविड -19 की दूसरी लहर में 420 डॉक्टरों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दी है। दिल्ली में कोरोना से 100 डॉक्टरों की मौत हुई है। भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर का कहर जारी है. हालांकि, देश में दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट आई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता संतोष बोले, बंगाल अब राजनीतिक हिंसा की प्रयोगशाला है

बता दें कि इस वक्त भारत में कोरोना के 2,57,299 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,62,89,290 हुई। 4,194 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,95,525 हो गई है। वहीं 3,57,630 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,30,70,365 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,23,400 है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़