झारखंड में कोरोना के 435 नए मामले दर्ज, अबतक 862 मरीजों ने गंवाई अपनी जान

Corona

स्वास्थ्य अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 6,055 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। तीन मृतकों में दो मरीज पूर्वी सिंहभूम के और एक मरीज गोड्डा का है।

रांची। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 862 हो गयी। वहीं संक्रमण के 435 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 99045 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। राज्य के 99045 संक्रमितों में से 92128 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना के 7,347 नए मामले, अब तक 14,45,103 मरीज हो चुके हैं ठीक 

स्वास्थ्य अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 6,055 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। तीन मृतकों में दो मरीज पूर्वी सिंहभूम के और एक मरीज गोड्डा का है। रांची में संक्रमण के 103 नए मामले सामने आए जबकिपश्चिमी सिंहभूम में 46 और बोकारो में 65 नये संक्रमित पाये गये।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़