सिक्किम में कोरोना के 50 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3,419 पहुंची

Sikkim

सिक्किम स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सिक्किम में अब तक कोविड-19 के 3,419 मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कुल 53,180 नमूनों की जांच की गई है।

गंगटोक। सिक्किम में मंगलवार को कोविड-19 के 50 नए मरीज सामने आए और संक्रमण के कारण दो और मौतें हुई हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वर्तमान में राज्य में 346 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, अब तक 2,933 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: सिक्किम में कोरोना के 26 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3,135 पहुंची

उन्होंने बताया कि नवीनतम मृत्यु के मामलों के साथ राज्य में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 59 हो गई। 81 मरीज राज्य से पलायन कर चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सिक्किम में अब तक कोविड-19 के 3,419 मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कुल 53,180 नमूनों की जांच की गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़