रामलीला मैदान में पकायी जा रही है 5000 kg खिचड़ी, विश्व रिकार्ड पर नजर

5000-kg-khichadi-is-being-cooked-at-ramlila-maidan-world-records-watch
[email protected] । Jan 6 2019 2:55PM

राष्ट्रीय राजधानी में करीब तीन लाख दलितों के घरों से एकत्र किए गए चावल और मसूर की दाल से एक विशाल बर्तन में 5000 किलो ‘‘समरसता खिचड़ी’’ पकाई जा रही है। यह कवायद विश्व रिकार्ड बनाने के लिए की जा रही है।

नयी दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई पिछड़े वर्ग के लोगों का ‘‘भीम महासंग्राम’’ आयोजित कर रही है जिसके लिए रविवार को रामलीला मैदान में 5000 किलो ‘‘समरसता खिचड़ी’’ बनाने की तैयारी शुरू की गई। यह खिचड़ी पकाने पकाने वालों में शामिल एक रसोइयो ने बताया कि ‘‘समरसता खिचड़ी’’ को पकाने के लिए 400 किलो चावल, 100 किलो मसूर की दाल, 350 किलो सब्जियां, 100 किलो देशी घी, 100 लीटर तेल, 2,500 लीटर पानी और 250 किलो मसालों का उपयोग किया जा रहा है। 

राष्ट्रीय राजधानी में करीब तीन लाख दलितों के घरों से एकत्र किए गए चावल और मसूर की दाल से एक विशाल बर्तन में 5000 किलो ‘‘समरसता खिचड़ी’’ पकाई जा रही है। यह कवायद विश्व रिकार्ड बनाने के लिए की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर और तीन तलाक जैसे मुद्दों से NDA को हो सकता है नुकसान: चिराग

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने पहले कहा था, ‘‘एक पात्र में 3,000 किलो खिचड़ी पकाने का विश्व रिकार्ड नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर के नाम पर है। वह अब एक पात्र में 5,000 किलो समरसता खिचड़ी पकाने का नया विश्व रिकार्ड बनायेंगे।’’  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़