पश्चिम बंगाल में कोरोना से 58 और की मौत, 2,964 नए मरीज मिले
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Aug 26 2020 9:12AM
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,251मरीज ठीक हुए। राज्य में अभी27,349 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में सोमवार से अब तक 37,524 नमूनों की जांच की गयी है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से मंगलवार को 58 और लोगों की मौत के साथ ही महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,909हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,964 और मामले मिलने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,44,801 हो गई।
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,251मरीज ठीक हुए। राज्य में अभी27,349 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में सोमवार से अब तक 37,524 नमूनों की जांच की गयी है।पश्चिम बंगाल में आज 2,964 नए COVID-19 मामले और 58 मौतें दर्ज की गईं, जिससे कुल मामलों की संख्या 1,44,801 हो गई है। राज्य में अब तक कोविड के 27,349 सक्रिय मामले, 1,14,543 रिकवरी और 2,909 मौतें दर्ज की गई हैं : राज्य स्वास्थ्य विभाग pic.twitter.com/6604sNQF9M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2020
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़