पश्चिम बंगाल में कोरोना से 59 और लोगों की मौत, 3,192 नये मामले

पश्चिम बंगाल में कोरोना

राज्य में बृहस्पतिवार से अब तक 2,960 लोगों को छुट्टी दे दी गई है, जिससे राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 86.86 प्रतिशत तक पहुंच गई है। बुलेटिन में कहा गया कि पश्चिम बंगाल में अब 24,509 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 से 59 लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 4,242 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में संक्रमण के 3,192 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,18,772 तक पहुंच गई। राज्य में बृहस्पतिवार से अब तक 2,960 लोगों को छुट्टी दे दी गई है, जिससे राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 86.86 प्रतिशत तक पहुंच गई है। बुलेटिन में कहा गया कि पश्चिम बंगाल में अब 24,509 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में 45,229 नमूनों की जांच की गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़