दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का 5वां केस, एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा इलाज

monkeypox
ANI

एलएनजेपी अस्पताल के डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि एक मरीज को एलएनजेपी में भर्ती कराया गया था और उसके नमूने में मंकीपॉक्स के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था। फिलहाल 4 मरीज भर्ती हैं, 1 को छुट्टी दे दी गई है। यहां अब तक कुल 5 मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

नयी दिल्ली। दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला आया है, जिसमें 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला संक्रमित पाई गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। महिला ने पिछले महीने नाइजीरिया की यात्रा की थी। उसे दो दिन पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया और शुक्रवार रात आयी उसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य आपातकाल किया घोषित, 7000 से अधिक मामले हुए दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से पीड़ित वह दूसरी महिला है। राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित दो महिलाओं समेत चार लोग एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक मरीज को छुट्टी मिल चुकी है। एलएनजेपी अस्पताल के डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि एक मरीज को एलएनजेपी में भर्ती कराया गया था और उसके नमूने में मंकीपॉक्स के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था। फिलहाल 4 मरीज भर्ती हैं, 1 को छुट्टी दे दी गई है। यहां अब तक कुल 5 मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़