झारखंड में कोरोना से छह और लोगों की मौत, 633 नये मामले

Jharkhand

राज्य में अबतक सामने आए 94,369 संक्रमितों में से 86,367 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 7,191 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। 24 घंटे में कुल 27,063 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 633 संक्रमित पाये गये।

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से छह और मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक इस महामारी से 811 लोगों कीजान जा चुकी है। वहीं, इस अवधि में 633 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 94,369 हो गयी।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना से सात और लोगों की मौत, 701 नये मामले

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार रात को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अबतक सामने आए 94,369 संक्रमितों में से 86,367 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 7,191 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जिन छह लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हुई उनमें रांची और धनबाद के दो-दो तथा पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में कुल 27,063 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 633 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची के 263 और पूर्वी सिंहभूम के 59 और बोकारो के 44 मरीज शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़