उत्तराखंड के महाप्रलय में लखीमपुर खीरी के 60 मजदूर लापता

उत्तराखंड के चमौली में आए महाप्रलय के बाद कई लोगों के गायब होने की भी खबर है। एनटीपीसी की गंगा पावर प्रोजेक्ट में 176 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 170 मजदूरों का अब तक पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीमें इन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। चमोली में गलेश्यिर फटने से आई बाढ़ में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के 60 से ज्यादा मजदूर लापता हो गए हैं। यहां के कई परिवारों का अपनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते परिजन परेशान हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। उत्तराखंड के त्रासदी के बाद से लापता ज्यादातर लोग लखीमपुर के निगाहसन तहसील के रहने वाले हैं। लापता सभी मजदूर पावर प्रोजेक्ट में काम करने उत्तराखंड गए थे।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने लापता लोगों को लेकर कहा है कि शिनाख्त होने के बाद जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी। गायब हुए ज्यादातर लोग चमोली में चल रहे प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे।
अन्य न्यूज़