महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6364 नये मामले, 198 की मौत

corona virus in Maharashtra

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दूसरी ओर सफल इलाज के बाद 3515 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर एक लाख चार हजार 687 हो गयी है।

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6364 मामले सामने आये हैं, जो एक दिन का सर्वाधिक है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर एक लाख 92 हजार 990 हो गयी है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग ने कहा है कि प्रदेश में महामारी से 198 लोगों की मौत हो गयी है जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 8376 हो गयी है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दूसरी ओर सफल इलाज के बाद 3515 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर एक लाख चार हजार 687 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अब तक दस लाख 49 हजार 277 नमूनों की जांच की गयी है। राज्य में अब भी 79,927 लोगों का इलाज चल रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़