महाराष्ट्र में कोरोना के 6,417 नए मामले, 137 मरीजों की मौत

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Oct 25, 2020 7:45AM
राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिन में राज्य में कोविड-19 से 137 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 43,152 हो गई।
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,417 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में शनिवार को इसके कुल मामले बढ़कर 16,38,961 हो गई। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिन में राज्य में कोविड-19 से 137 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 43,152 हो गई।
अधिकारी ने बताया कि 10,004 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 14,55,107 हो गई। राज्य में अभी 1,40,194 मरीज उपचाराधीन हैं। मुंबई शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,257 नए मामले सामने आए और 50 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही महानगर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,50,059 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 10,059 हो गई।महाराष्ट्र में 6,417 नए #COVID19 मामले, 10,004 रिकवर और 137 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल COVID मामलों की संख्या बढ़कर 16,38,961 हुई जिसमें 14,55,107 रिकवरियां और 43,152 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 1,40,194 हैं: पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट महाराष्ट्र pic.twitter.com/adfu5DUCfj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2020
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।