दिल्ली में कोरोना के 6608 नए मामले, बीते 24 घंटे में 118 लोगों की मौत

 corona in Delhi

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5,17,238 हो गई जिनमें से 4,68,143 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अनुसार दिल्ली में इस समय 40,936 मरीजों का इलाज चल रहा है।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 6,608 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 5.17 लाख से अधिक पहुंच गया जबकि इसी अवधि के दौरान इस महामारी से 118 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 8,159 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 1,686 नए मामले, 18 और मरीजों की मौत

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5,17,238 हो गई जिनमें से 4,68,143 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अनुसार दिल्ली में इस समय 40,936 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 4,560 हो गई जबकि पिछले दिन यह संख्या 4,501 थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़