देशभर में वर्षा एवं बाढ़ ने मचाया कोहराम, अब तक 709 लोगों की मौत

709-dead-in-rains-floods-during-monsoon-says-home-ministry
[email protected] । Aug 7 2018 9:24AM

मानसून के दौरान अबतक सात राज्यों में बाढ़ एवं वर्षा से संबंधित घटनाओं में 709 लोगों की मौत हो गयी। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। मानसून के दौरान अबतक सात राज्यों में बाढ़ एवं वर्षा से संबंधित घटनाओं में 709 लोगों की मौत हो गयी। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के नेशनल इमरजेंसी रिस्पोंस सेंटर (एनईआरसी) के अनुसार मानसून के दौरान उत्तर प्रदेश में 166, पश्चिम बंगाल में 158, केरल में 142 और महाराष्ट्र में 139 लोगों की जान चली गयी।

इसी प्रकार, गुजरात में 52, असम में 44 और नगालैंड में आठ लोगों ने वर्षा एवं बाढ़ जनित घटनाओं में अपनी जान गंवायी। देश में 16 लोग लापता भी हो गये। केरल में 10, पश्चिम बंगाल में पांच और नगालैंड में एक व्यक्ति लापता हैं। वर्षा से संबंधित घटनाओं में 207 अन्य घायल हो गये।

वर्षा एवं बाढ़ से महाराष्ट्र में 26 जिलों, पश्चिमबंगाल में 22, असम में 23, केरल में 14, उत्तर प्रदेश और नगालैंड में 11-11 और गुजरात में 10 जिले प्रभावित हुए। असम में 11.45 लाख लोगों ने वर्षा और बाढ़ की विभीषिका झेली।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़